कैमोर एसीसी रेलवे ट्रैक के दोनों ओर हल्की बारिश के बाद उत्पन्न हुए 5 फीट चौड़े गढ्ढे आने जाने वाले राह गिर हो रहे हादसे का शिकार
जिला कटनी – कैमोर मैहर मुख्य मार्ग पर स्थित एसीसी रेलवे ट्रैक के समीप 1 दिन की बारिश के बाद ही भारी भरकम गढ्ढे उत्पन्न हो गए है , जो अब आने जाने वाले राहगीरों के जान के दुश्मन बने हुए है , जिसमें आने जाने वाले राहगीर निरंतर दुर्घटना का शिकार हो रहे है ।एसीसी अडानी सीमेंट, सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में इतना बृहद उद्योग होने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता के प्रति अपना उदासीन रवैया दिखा रही है ।
जहां एक ओर एसीसी अडानी सीमेंट द्वारा बाहर से आ रहे सीवेज से निकले कचरे को जला कर क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ संबंधित छती पहुंचाई जा रही है वहीं दूसरी ओर एसीसी रेलवे ट्रैक के आस पास उत्पन्न गड्ढे लोगों की जान के दुश्मन बने बैठे हुए है, इसके बाद यह कहना बिल्कुल भी अनुचित नहीं होगा कि एसीसी अडानी सीमेंट का उद्देश्य मात्र धन कमाना का क्षेत्र के रहवासियों के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
एसीसी अडानी सीमेंट के इस उदासीनता पूर्ण व्यवहार के प्रति अब क्षेत्र की जनता में निरंतर असंतोष व्याप्त होता दिख रहा है और धीरे धीरे क्षेत्र की जनता अब इसका खुलकर विरोध भी कर रहीं है।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट