सहारनपुर। तीन लाख इकाहत्तर हजार सात रूपये में नीलाम हुए कुल 66 वाहन
सोमवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा माल मुकदमाती 66 वाहनों की कराई गई नीलामी।
बोली प्रक्रिया में 23 बोली दाताओं द्वारा लिया गया भाग। बोली दाता सलीम पुत्र इस्लाम निवासी देवबन्द थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर द्वारा लगाई गई उच्चतम धनराशि 3,15,000 रुपये की बोली।
वहीं दूसरे नम्बर पर नौशाद पुत्र कालू निवासी मौहल्ला व कस्बा थाना नानौता जनपद सहारनपुर द्वारा लगाई गई 3,12,000 रुपये की बोली। 18 प्रतिशत जीएसटी सहित 3,71,700 रुपये में उच्च बोली दाता सलीम के नाम की गई 56 वाहनो की नीलामी।।
नीलामी प्रक्रिया में सीओ शैलेन्द्र प्रताप गौतम, नायब तहसीलदार मुकुल सागर, निरीक्षक टैक्निकल आरटीओ रोहित सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल देव, अतिरिक्त प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, एसएसआई सुनील कुमार शर्मा व हैड मोहर्रिर अमित पाल रहे शामिल।।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़