बंदरों ने बच्चों पर किया हमला।
रिपोर्ट दीपेंद्र राजपूत
1.बदायूं में बंदरों का हमला, बच्चा घायल |
2.कान काटा, गंभीर हालत में अस्पताल
बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर निवासी बृजेश सिंह का चार वर्षीय पुत्र अनुभव घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी सुबह करीब दस बजे बंदरों ने अनुभव पर हमला बोल दिया और उसका कान काट लिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन बच्चे को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बंदरों का बढ़ रहा प्रकोप
नगर क्षेत्र में लगातार बंदरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लेकिन इस और किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है। बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बंदरों का कोई भी हल नहीं निकल सका है।
इंडिया टीवी न्यूज
बदायूं रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत