कैमोर एवरेस्ट प्लांट एंट्रेंस गेट के समीप 8 फीट चौड़े गड्ढे रात्रि के समय राहगीर निरंतर हो रहे हादसे का शिकार
मीडिया चैनलों के माध्यम से खबरें निरंतर प्रकाशित होने के पश्चात कंपनी प्रबंधन मौन
जिला कटनी//कैमोर स्थित एवरेस्ट इंडस्ट्री लिमिटेड के प्रवेश द्वार के समीप सड़क पर बना लगभग 8 फीट चौड़ा गड्ढा स्थानीय लोगों और वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मुद्दे को कई बार जनप्रतिनिधियों और विभिन्न मीडिया चैनलों के माध्यम से उजागर किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद एवरेस्ट प्रबंधन का रवैया उदासीन बना हुआ है।
बारिश के चलते हालात और भी खराब हो गए हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़कें बिल्कुल दिखाई नहीं दे रही हैं, जिसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों के साथ कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
निवासियों ने जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को इस खतरनाक स्थिति से राहत मिल सके।
कैमोर से इंडियन टीवी न्यूज संवादाता श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।