इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव केलादेवी करौली राजस्थान
राजस्थान के जिला करौली में स्थित श्री महावीर जी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के स्टोर रूम की अचानक छत गिर गई तथा छत गिरते समय विद्यालय में बच्चे और स्टाफ विद्यार्थी मौजूद नहीं थे इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था। विगत दिन से जिला कलेक्टर करौली में भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए थे इस वजह से विद्यालय में कोई भी मौजूद नहीं था जिसके कारण हादसा होने से टल गया।