खरगोन जिले में फिर एक बार शर्मनाक घटना घटी हमारे आदिवासी समाज के डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक राहुल चौहान के साथ डीआरपी लाइन रक्षित निरीक्षक सौरभ कुशवाह द्वारा बेल्ट से मारपीट की गई और गलती बताई जा रही हैं कि उनका कुत्ता कहीं चला गया है ।
बताने में शर्मिंदगी हो रही हैं ये कैसे लोग है जो इंसान से ज्यादा जानवर को समझते हैं दुनिया में ये कैसे डॉग लवर हैं जिनके सामने कुत्ता इंसान से बढ़ कर है अगर गलती से कुत्ते को कोई मार देता तो यह निरीक्षक सौरभ कुशवाह आरक्षक को क्या मार ही देते । हमारे समाज के साथ अन्याय थमने का नाम नहीं ले रहा हैं @cmmadhyapradesh मां.मुख्यमंत्री जी किसी को भी SC ST वर्ग को मारने पीटने उनकी जमीनें छीनने में, उनकी बहन बेटियों की इज्ज़त लूटने में किसी को कोई तकलीफ़ नहीं हो रही है एक अच्छा सुशासन है आपका धन्यवाद।
#भीमआर्मी
खरगोन जिला से राजा गोखले ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट