✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी
कन्या महाविद्यालय में प्रदूषण के प्रभाव एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में कार्यशाला हुई आयोजित
कटनी// कन्या महाविद्यालय कटनी मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी एवं क्षेत्रीय कार्यालय म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी के संयुक्त तत्त्वावधान में पर्यावरण सम्बंधी अधिनियम / नियम, प्रदूषण के प्रभाव एवं पर्यावरण संरक्षण के सम्बंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला मे जिला विधिक अधिकारी श्री हर्षित विशेन जी, एवं क्षेत्रीय अधिकारी सुधांशु तिवारी द्वारा पर्यावरण अधिनियमों मे दिए प्रावधानो, प्रदूषण से होने बाले दुष्प्रभावो एवं नियंत्रण के सम्बन्ध मे प्रकाश डालते हुए विधिक कार्यवाही की जानकारी दी गयी l तदोपरान्त शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डा. चित्रा प्रभात द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर बल देते हुए,कहा गया कि पर्यावरणीय नियमों, अधिनियमों के सम्बन्ध मे अब समाज के हर एक व्यक्ति को जानने एवं समझने की आवश्यकता हैं तभी हम सब एक स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यवारण के निर्माण मे विभागों को सहयोग कर सकेंगे l कार्यक्रम के अंत क्षेत्रीय अधिकारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी द्वारा पर्यवारण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गयीI उक्त कार्यशाला मे प्रवुद्ध वर्ग, पर्यावरण प्रेमी, कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, छात्र एवं छात्राएं, क्षेत्रीय कार्यालय मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे l