थाना सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस मुठभेड़ में छीनैती का वांछित बदमाश गोली लगने से गिरफ्तार, हथियार-नकदी बरामद
सहारनपुर । थाना सदर बाजार पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात छिदबना मोड़ पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर दो संदिग्ध सवार आते दिखाई दिए। रोकने का इशारा करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर खेतों की ओर भागने लगे।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान आसिफ पुत्र शाहिद निवासी थाना बेहट, सहारनपुर के रूप में हुई है। वह थाना सदर बाजार से छीनैती के मुकदमे में वांछित था और उसके खिलाफ थाना बेहट पर लूट व एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में दो मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा .315 बोर, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस, 1000 रुपये नकद, एक बैंक पासबुक और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। आशीष सैनी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़