मंडलेश्वर / पुलिस की मानवता एक बार फिर मंडलेश्वर पुलिस में देखने को मिली गत 16 अगस्त 25 से गुम हुआ बिहार के भब्बवा कैमूर जिले के ग्राम बिलाडी का 18 वर्षीय युवक रोहित पिता सुनील पासवान अचानक 25 अगस्त की रात मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया में देखा गया मानसिक रूप से कमजोर युवक को गांव के सरपंच धर्मेंद्र वसुनिया ने थाना मंडलेश्वर के सुपुर्द किया। थाना प्रभारी दीपक यादव ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेकर एच सी एम दिनेश रोमडे और प्रधान आरक्षक फारूक खान को इस प्रकरण में बिहार पुलिस से संपर्क करने के निर्देश दिए।इसके बाद गुगल की मदद से बिहार के सोनहन पुलिस थाने से संपर्क किया गया तब जानकारी मिली कि उक्त युवक की गुमशुदगी का आवेदन आया है।मंडलेश्वर पुलिस ने गुमशुदा युवक के परिजनों से चर्चा की और उन्हें मंडलेश्वर बुलवाया जो 27 अगस्त की रात मंडलेश्वर पहुंचे और 28 अगस्त की सुबह युवक को उसके परिजन दो बहनोइयों कृष्णा पासवान और करण पासवान के सुपुर्द किया गया।इस दौरान युवक को दो समय भोजन और सोने की व्यवस्था पुलिस द्वारा की जाकर मानवता की मिशाल पेश की।उक्त युवक ट्रेन में बैठकर इंदौर पहुंचा था और भटकते हुए यहां आ गया था।
INDIN TV NEWS संवाददाता राजा गोखले खरगोन जिला ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट