*लखनऊ से बिलासपुर जा रही यात्री बस व्यवहारी के निकट जगमल कॉलेज के पास खड़ी
ट्रक से टकराई 6 लोग जख्मी
शहडोल जिले के बाणसागर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत जगमल कॉलेज के पास लखनऊ से बिलासपुर कवर्धा जा रही यात्री बस खड़ी ट्रक से जा टकराई जिसमे 6 यात्री जख्मी हुए हैं जिन्हे देवलो द पुलिस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी में भर्ती कराया गया है
एक बार फिर स्थानीय पुलिस ने मानवीय संवेदना का नायाब उदाहरण प्रस्तुत किया घटना की जानकारी लगते हैं थाना प्रभारी बंजारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को त्वरित उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में जुटे रहे वही अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सकुशल रहे यात्रियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था कराई क्युकी जिले के कप्तान इन दिनों मानवीय संवेदना को दृष्टि गत रखते हुए सुशासन युक्त कार्य करने हेतु अपने अधीनस्तो को शक्त लहजे में समय समय पर चेता रहे हैं जिसका जीवंत उदाहरण आज देवलाे द थाना प्रभारी बंजारे एवम उनकी टीम के रूप में देखा गया
ब्यूरो रिपोर्ट शहडोल
बीके तिवारी