रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
सिलीसेढ़ के बहाव क्षेत्र में बनी होटल रिसोर्ट और पक्के निर्माण को हटाने के नोटिस जारी
अलवर । सिलीसेढ़ के बहाव क्षेत्र में बनी होटल रिसोर्ट और पक्के निर्माण को हटाने के लिए सिंचाई विभाग ने नोटिस जारी किए हैं
नोटिस में 7 दिन का समय दिया गया है जिसमें अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। उपखंड अधिकारी प्रतीक जुईकर ने बताया कि सिलिसेढ़ से जयसमंद में आने वाले पानी के बहाव क्षेत्र में बने पक्के निर्माण होटल और रिसोर्ट का पहला चिन्हीकरण किया गया उसके बाद राजस्व विभाग सिंचाई विभाग और नगर विकास न्यास द्वारा उसका भौतिक सत्यापन किया गया अब सिंचाई विभाग द्वारा 7 दिन का नोटिस जारी किया गया है इस नोटिस के तहत सभी को अपना अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए गए हैं ।उन्होंने बताया कि अगर यह अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासनिक स्तर पर अतिक्रमण हटाया जाएगा इसके अलावा अब हर 3 महीने में इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी जिससे कोई अतिक्रमण न हो।