रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
केन्द्रीय संचार ब्यूरो का कार्यालय आकाशवाणी परिसर में स्थानान्तरित
कार्यालय कल से आकाशवाणी परिसर में संचालित
उदयपुर 31 जुलाई 2024 । भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का केन्द्रीय संचार ब्यूरो-क्षेत्रीय कार्यालय ] उदयपुर जो की विगत 10 बर्षो से 326 अम्बामाता उदयपुर में संचालित था अब 01 अगस्त 2024 से आकाशवाणी परिसर दूरदर्शन अनुरक्षण केन्द्र बिल्डिग चेतक सर्किल उदयपुर में स्थानान्तरित हो गया है और कल से आकाशवाणी परिसर में संचालित होगा।
ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया की केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एक मीडिया इकाई है और 1960 से उदयपुर में संचालित है। ब्यूरो की स्थापना तत्कालीन विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) , क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय (डीएफपी ) और गीत और नाटक प्रभाग (एसएंडडी) के एकीकरण से की गई है ।
सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया की केन्द्रीय संचार ब्यूरो के देश में 23 क्षेत्रीय कार्यालय एवं 148 फिल्ड कार्यालय संचालित है। राजस्थान में एक क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में है एवं उदयपुर अजमेर, सिरोही, जोधपुर, कोटा सवाई माधोपुर एवं डूगरपुर में फिल्ड कार्यालय संचालित है ।
उन्होने कहा की ब्यूरो का उददेश्य मंत्रालयों /विभागों / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों /स्वायत्त निकायो को 360 डिग्री संचार समाधान प्रदान करना है। इसके अलावा केन्द्र सरकार की नीतियो और कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीण एवं शहरी दोनो क्षेत्र के लोगो को जागरूक कर लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।