नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
खेल दिवस के अवसर पर विभावि में ‘रन फॉर विकसित भारत’ का हुआ आयोजन
विश्वविद्यालय से समाहरणालय तक कुलपति के नेतृत्व में हुआ पदयात्रा
प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत का सपना, हम सबका सपना: कुलपति
आरक्षी अधीक्षक ने दिया सड़क सुरक्षा पर संदेश
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में शुक्रवार को ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर माननीय कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के द्वारा सड़क सुरक्षा के महत्त्व को बताया गया एवं युवाओं के लिए संदेश जारी किया गया।इसी कड़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में ‘रन फॉर विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें हरी झंडी दिखाने से पूर्व युवाओं को संबोधित करते हुए। कुलपति जी ने विश्विद्यालय परिसर में पिछले वर्ष हुए दुर्घटना पर दुख और चिंता प्रकट किया और सड़क सुरक्षा अभियान को आरम्भ करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के कारण आकस्मिक मानव पूंजी ह्रास को रोकने का प्रयास किया जाएगा और इसके लिए विश्वविद्यालय के युवाओं को सामाजिक रूप से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है और इसका निर्माण तभी संभव है जब हमारी युवा पीढ़ी जागरूक, सक्रिय और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध हो। यह दौड़ केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि एक प्रतीक है—हमारे देश को आगे ले जाने की दौड है। साथ ही यह नारा दिया- विकसित भारत @2047- हमारा सपना, हमारे प्रधानमंत्री जी का सपना।’
इस कार्यक्रम के पश्चात विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के सामाजिक प्रचार-प्रसार हेतु माननीय कुलपति जी के नेतृत्व में विश्व विद्यालय प्रशासनिक भवन से समाहरणालय तक पदयात्रा का आयोजन किया गया साथ ही हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को कुलपति जी के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर उनके द्वारा दिए गए संदेश की प्रति प्रदान की गई तथा इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा गया इसमें पुलिस अधीक्षक ने भी संवहन सेवकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस अभियान की सराहना की तथा इसे आगे बढ़ाने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में विश्विद्यालय पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी, शोधार्थी, समाज के गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न विभाग के विद्यार्थियों तथा हजारीबाग के युवक युवतियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।