बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पखरौली चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक के स्थानांतरण होने पर समस्त स्टाफ के द्वारा विदाई कार्यक्रम का किया आयोजन ।
खबर जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली से सामने आया है, जहां बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव में पुलिस चौकी इंचार्ज पद पर तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य का स्थानांतरण पिछले दिनों चौकी प्रभारी अलीगंज थाना नगर कोतवाली पर हुआ है। जिसको लेकर आज रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे, कोतवाली का समस्त स्टाफ के द्वारा फूलमाला पहनाकर विदाई किया। वहीं स्टाफ के द्वारा उपहार भी भेंट किया गया है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत सहित कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट