कैमोर में समाजसेवी एवं अधिवक्ता पित्रेश पाण्डेय ने CPR देकर बचाई युवक की जान
कटनी जिला।।कैमोर वार्ड क्रमांक 06 निवासी अनुज गुप्ता की सूझबूझ और समय रहते की गई मदद से जान बच गई। बीते शनिवार की सुबह अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे घर के बाहर अचेत होकर गिर पड़े।
घटना के दौरान एक महिला ने यह दृश्य देखा और तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस बीच अधिवक्ता एवं समाजसेवी पित्रेश पाण्डेय ने बिना समय गंवाए अनुज गुप्ता को CPR दिया। उनकी तत्परता और पड़ोसियों के सहयोग से युवक को होश आया और परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने समय रहते इलाज मिलने पर उनकी जान बच जाने की पुष्टि की।
स्थानीय लोगों ने पित्रेश पाण्डेय की सूझबूझ और सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें वास्तविक “जनसेवक” बताया।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट