सहारनपुर शिव धाम मंदिर में दूसरै विशाल छडी का बसेरा का आयोजन हुआ
शिवधाम मंदिर समिति ओर माँ अंगूरी देवी ट्रस्ट के सौजन्य से जाहरवीर गोगा जी महाराज के बसेरे का हुआ आयोजन, पांच छड़ियों के आयोजन में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
सहारनपुर: शिव धाम मंदिर के प्रांगण में पूर्व की भांति इस वर्ष भी द्वितीय वार्षिक जाहरवीर गोगा जी महाराज के बसेरे का आयोजन मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया गया जिसका प्रबन्धन शिवधाम संस्था के सचिव राजीव गुप्ता द्वारा किया गया, जाहरवीर गोगा जी के भव्य भंडारे में आये श्रद्धालुओ ने प्रतीक चिन्ह छड़ी का के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, उससे पूर्व भूतेश्वर मंदिर से शिव धाम तक एक शोभायात्रा भी निकाली गई तत्पश्चात छड़ियों का पूजन हुआ उसके बाद आये हुए श्रद्धालुओ ने आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया, शिव धाम के सचिव राजीव गुप्ता ने इस आयोजन का श्रेय माँ अंगूरी देवी संरक्षक व मंदिर समिति को देते हुए कहा कि यह आयोजन अजय गुप्ता के परिवार व ट्रस्ट के सौजन्य से द्वितीय भंडारा किया गया, राजीव गुप्ता ने शिव धाम मंदिर के बारे में भी प्रकाश ढकते हुए कहा कि माँ अंगूरी देवी के संरक्षण में इस विशाल शिव धाम का निर्माण किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य एक वर्ष में पूर्ण होने की आशा है, इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे जिनमे रामराजीव सिंघल, पार्षद मंसूर बदर, परमेन्द्र बंसल, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा नेता प्रवेश धवन, अरविंद मित्तल, सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सहारनपुर सैनी पंचायती मंदिर में दूसरे बसेरे का आयोजन किया गया मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ कड़ी चावल का भोग लगाया श्रद्धालुओं को बैटाकर खिलाया गया अध्यक्ष संजय सैनी सुनील सैनी संजीव सैनी रूपेश सैनी गणेश सैनी ऐसे ही मातागढ़ में दूसरे विशाल बसेर का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धा के साथ भोग लगाकर प्रसाद श्रद्धालुओं को खिलाया गया कढ़ी चावल का पुलकित शर्मा सुखबीर वर्मा पार्षद गिरधारी लाल सैनी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़