नकुड़ कोतवाली का कार्यभार संभालते ही संतोष कुमार त्यागी ने कहा कानून व्यवस्था और नशे पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता।
अंबेहटा सहारनपुर
निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने आज नकुड़ कोतवाली का कार्यभार संभाल लिया है। नवनियुक्त निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने के साथ-साथ उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना, थाना क्षेत्र में शांति बनाए रखना और अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और विशेष रूप से,नशे की समस्या पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि नकुड़ क्षेत्र में नशे का कारोबार अपराधों की जड़ है। हम इसे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे फरियादियों की हर शिकायत को गंभीरता से लेंगे और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे। जनता से अपील करते हुए कहां की अपने आसपास होने वाली हर छोटी बड़ी घटनाओं की जानकारी पुलिस को दें ताकि समय रहते उसे पर कार्रवाई की जा सके।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़