कुमेंढा गांव मे जल भराव व अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग को लेकर तहसील मे ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, प्रशासन ने लिया तुरंत एक्शन गांव पहुंची जेसीबी।
मामला बबेरू तहसील परिसर का है। जहां बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कलाना के मजरा कुमेंढा गांव के लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने गांव में अतिक्रमण होने व नाले की सफाई न होने से गांव में जल भराव होने के कारण लोगों के कच्चे मकान गिर रहे हैं। जिसको लेकर आज की दोपहर करीब 1:00 बजे ग्रामीण बबेरू तहसील पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है। और उसके बाद उप जिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार कुमार गौरव को ज्ञापन देकर कहा कि अभी तुरंत अपनी टीम को गांव पर भेजकर नाले की सफाई करवाई जाए, अगर जल्द कार्य नहीं किया जाएगा तो ग्रामीणों के और कच्चे मकान गिर जाएंगे, और अगर 2 घंटे के अंदर टीम नहीं पहुंचती तो सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया जाएगा, तुरंत प्रशासन के द्वारा लेखपाल कानून गो और अपनी टीम को भेज कर ग्रामीणों के निस्तारण हेतु भेज दिया गया है। जिसमें गांव में जेसीबी के द्वारा अतिक्रमण व नाले की सफाई करवाने पर प्रशासन जुट गया है। ज्ञापन देने व प्रदर्शन के समय तहसील पर छात्र नेता शनि पटेल, शिव मूरत, जगजीवन, शिवचंद वर्मा, अरविंद कुमार, अंकित कुमार, शिव प्रकाश, अभिमन्यु सिंह पूर्व प्रधान, रामसनेही वर्मा ,रामनाथ, अखिलेश पासवान, विपिन कुशवाहा, शिव प्रसाद, वीरेंद्र कुमार ,फूलचंद ,श्रीपाल ,अतुल कुमार ,प्रेमचंद कुशवाहा, राम रूप कुशवाहा, विनोद कुमार, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट