✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
लीगल एड डिफेंस काउंसिल में अधिवक्ता की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
कटनी – आमजन को गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल कार्यालय में विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती लीगल एड डिफेंस मॉडिफाइड स्कीम 2022 के तहत एक वर्ष की अवधि के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य अधिवक्ता 4 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के द्वारा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 1 पद, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 2 पद एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 3 पदों पर भर्ती की जायेगी।
चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए क्रिमिनल लॉ में कम से कम 10 साल का अनुभव और सेशंस कोर्ट में 30 आपराधिक मामलों को संभालने का अनुभव अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान भी वांछनीय है। जबकि डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए क्रिमिनल लॉ में कम से कम 7 साल का अनुभव और सेशंस कोर्ट में 20 आपराधिक मामलों को संभालने का अनुभव होना चाहिए। वहीं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए 0 से 3 साल तक के अनुभव वाले अधिवक्ता आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अधिवक्ता निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर झिंझरी में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से 4 सितंबर तक जमा कर सकते हैं।
निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त होने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निर्धारित समय अवधि में चयन प्रक्रिया पूर्ण की जावेगी। साक्षात्कार की सूचना पात्र आवेदकों को पृथक से दी जावेगी। चयनित उम्मीदवारों को संविदा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की निजी प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी।
अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक आवेदक जिला न्यायालय कटनी की आधिकारिक वेबसाइट https://katni.dcourts.gov.in/ पर जा सकते हैं या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के सूचना पटल से संपर्क कर सकते हैं।