लोकेशन महेश्वर ग्राम पिपलिया
मरीजों जान से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टर सलाइन इंजेक्शन लगा रहे, न किसी चीज का डर है जिम्मेदार मोन
महेश्वर तहसील के ग्राम पिपलिया में डॉक्टर निजी क्लिनिक खोलकर नियम विरुद्ध लोगों का इलाज कर उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। झोलाछाप डॉक्टर किसी चीज का डर नहीं दिख रहा है अपने क्लीनिक में मरीजों को भर्ती कर उन्हें इंजेक्शन व सलाइन भी लगा रहे है
जबकि इन्हें इसकी पात्रता नहीं है। वहीं मरीजों को एलोपैथिक दवाइयां भी दे रहे है। नगर में इस तरह का खेल चल रहा है। लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। पिपलिया ग्रामीण क्षेत्र में कहीं जगह तीन से चार जगह या क्लीनिक खोलकर बैठे हैं बीएचएमएस की डिग्री लेकर मरीजों का इलाज कर रहे है। जबकि नियमानुसार बीएचएमएस डॉक्टर सलाइन व इंजेक्शन नहीं लगा सकता है। वह केवल प्राथमिक उपचार कर सकता है।
वहीं होम्योपैथिक पद्धति की जगह एलोपैथिक पद्धति में इलाज कर रहे है। यहां पर बिना डिग्री वाले भी मरीजों को सलाइन व इंजेक्शन लगाने का काम करते है। ऐसा करके ये लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे डॉक्टर है जो इस तरह का इलाज कर रहे है। ऐसा पिछले कई सालों से चल रहा है। लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है।
सालों से हो रहा, अब कार्रवाई करने की कह रहे जिम्मेदार नगर में ऐसे कई डॉक्टर है जिन्हें एलोपैथी विधि से इलाज करने की पात्रता नहीं है। इसके बावजूद एलोपैथी विधि से इलाज कर रहे है। अब जिम्मेदारों का कहना है कि वह कार्रवाई करेंगे। झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीणों के साथ धोखा कर रहे है और विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते।
INDIN TV NEWS खरगोन जिला से राजा गोखले ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट