ईद मिलादुन नबी व बारावफात त्योहार को लेकर निकाला गया मोहम्मदी जुलूस
बबेरू कस्बे में ईद मिलादुन्नबी व बारावफात यानी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
बबेरू कस्बे में जश्ने ईद मिलादुन्नबी बारावफात के त्यौहार को लेकर आज शुक्रवार को पूरे कस्बे में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। वही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि ईद-ए-मिलाद जिसे मिलाद उन-नबी भी कहा जाता है. यह पर्व पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है. यह पर्व मुसलमानों के लिए केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि प्रेम और शांति का दिन भी होता है। जुलूस बबेरू कस्बे के कमासिन रोड से अंजुमन रजा मुस्तफा शहर कमेटी के द्वारा शुरुआत की गई, वहीं पूरे कस्बे में रंग-बिरंगे झंडिया लगाकर गलियों में सड़कों में सजाया गया। जिसमें कई प्रकार की झांकियां भी प्रस्तुत की गई, वहीं मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ कुछ हिंदू समुदाय के लोग भी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर झंडा लेकर चल रहे थे। वहीं झंडे के साथ-साथ अपने भारत का तिरंगा झंडा भी हाथों में लेकर जुलूस पर लहराया गया। जो पूरे कस्बे में इस्लामिक झंडा तिरंगा झंडा एवं अन्य कई प्रकार की झांकियां के साथ भ्रमण किया, उसके बाद अतर्रा रोड छिपटहरी मोहल्ला से भी मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जिसमें सभी जुलूस मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर देश में अमन चयन की दुआ मांगी गई उसके बाद बबेरू कस्बे की औगासी रोड, तिंदवारी रोड,बांदा रोड,कमासिन रोड, पर भ्रमण किया। और जुलूस में सभी झांकियां एक से बढ़कर एक देखने को मिली। जगह-जगह पंडाल लगाकर लोगों को प्रसाद के साथ-साथ जलपान की भी व्यवस्था अकीकत मंदो को खाने पीने के लिए की गई है। इस मौकेपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार, बबेरू पुलिस क्षेत्रधिकारी सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा इंचार्ज शिव रतन गुप्ता, उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास खान, सैफ अहमद, महिला उपनिरीक्षक निक्की पटेल, लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी,सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
इस मौके पर अंजुमन रजाए मुस्तफा शहर कमेटी अध्य्क्ष कासिम खांन, उपाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद, शकील खांन, कोषाध्यक्ष सफीक अहमद, अब्बास रजा, संरक्षक मंसूर अहमद, संयुक्त सचिव, गौस गुलाम, संगठन मंत्री हाफिज एतबार अली, एडीटर अंसार सौदागर, सलमान सौदागर, मो, इस्लाम, नफीस अहमद, मीडिया प्रभारी, इमरान साहिद, सचिव उमर अली , गुड्डू खान, मो,सद्दाम, कमेटी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट