लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
जतारा
10 दिन तक चला गणेश उत्सव।
युवाओं ने बप्पा से की छेत्र की खुशहाली की कामना।
भंडारे के साथ हुआ समापन।
अनंत चतुर्दशी पर जतारा नगर के सभी वार्डों में घरों में विराजित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन मदन सागर तालाब आमघाट में किया गया ।
विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी गई ।
इस अवसर पर चल समारोह में मनमोहक झाकिया भी निकाली गई।
युवा नाचते गाते झूमते। हुए बप्पा को विदा करने के लिए मदन सागर तालाब पहुंचे।
खास बात यह रही कि चल समारोह में युवा बच्चों सहित महिलाओं ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी ,
दूसरी और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी स्वल्पाहार के स्टाल लगाए।
आपको बता दे जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम एवं थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक सहित एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद रही।