वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानों पर जनसुनवाई, जनता की सुनी समस्याएँ
सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनका त्वरित निस्तारण कराया। पुलिस की इस पारदर्शी पहल से आमजन में संतोष और भरोसा देखा गया।
थाना प्रभारी सूबे सिंह ने रोज़ाना की तरह जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल निस्तारण कराया। फरियादियों का कहना था कि थाना प्रभारी हमेशा सरल, सहज और जनता की मदद को तत्पर रहते हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने जनसुनवाई के दौरान आए नागरिकों की हर समस्या को धैर्यपूर्वक सुना और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उनकी संवेदनशील कार्यशैली से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
थाना प्रभारी चंद्र सेन सैनी ने जनता की शिकायतों को न सिर्फ गंभीरता से सुना, बल्कि मौके पर ही अधिकतर समस्याओं का निस्तारण कर दिया। उनके व्यवहार और तत्परता से लोग संतुष्ट नज़र आए।
थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने भी जनसुनवाई में जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी। उन्होंने शिकायतों को संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई कराई, जिससे फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़