थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि उसके मूल खाते मे वापस
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
अवगत कराना है कि आवेदक नन्दलाल प्रसाद यादव निवासी रेनूकूट पिपरी सोनभद्र के खाते से बिना उसकी जानकारी के अनजान व्यक्ति द्वारा आवेदक के बैंक से जुडे मोबाइल का कोड प्राप्त करके फोन पे यूपीआई आईडी बनाकर आवेदक के खाते मे मौजूद 10000/- रु को किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर लिया जिसके सम्बन्ध में आवेदक ने तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई ।
पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय ) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई राशि को सम्बंधित खाते में होल्ड कराया गया तथा ट्रान्जेक्शन के सम्बंध मे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बंधित बैंक को पत्राचार कर आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 10,000/- को उसके मूल खाते मे वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना पिपरी की साइबर टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
धनराशि वापस कराने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी, सोनभद्र ।
2.हे0का0 संजय वर्मा, थाना पिपरी, सोनभद्र ।
3.म0 आ0 साक्षी त्रिपाठी, थाना पिपरी, सोनभद्र