राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
Lकटनी।।जैन धर्म समाज के अध्यक्ष संजय जैन ने बातचीत करते हुए बताया कि परयूषण पर्व का कार्यक्रम जो कि 28, तारीख 6, तारीख तक दस दिन के लिए हुआ था जो कि समापन हो गया समापन के के खुशी में आज जैन समाज ने परमपूज्य पदम सागर जी महराज के सानिध्य में श्री जी की भव्य शोभा यात्रा निकली गई जो बड़े मंदिर से होते हुए घंटाघर, नई बस्ती, शाहिद द्वार, हीरागंज से होते हुए वापस महावीर कीर्ति स्तंभ में आकर समापन हुआ और तीनों देव शास्त्र गुरु भी इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल थे सभी महिला पुरुष बच्चों सहित सभी ने बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ आरती और पूजा की और इसी प्रकार से दस दिन का उत्तम क्षमा से इसकी शुरुआत होती है और इसका समापन उत्तम ब्रह्मचार पर होता है। दस व्रतों का पालन करते हुए आज इसका समापन हुआ तकरीबन तीस से चालीस लोगों ने दस दिन का उपवास रखा था जो कि उसका भी सुबह जलूस निकला जो कि जैन बेडिंग हाउस में समापन हुआ।
इस धर्म प्रभावना यात्रा का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष संजय जैन दिगंबर जैन पंचायत कटनी और समस्त पंचायत सदस्य और चातुर्मास संयोजक दोई पंचम जैन और अरविंद जैन कोयला वालों के साथ मनोज जैन लम्पू ,प्रवीण भाई विक्की, प्रदीप जैन, बंटी जैन , राहुल जैन संदीप,जैन मोर्टन जैन सहील जैनसंजीव सिंघई मोनू, और पूरे गुरु भक्त मंडल परिवार का विशेष योगदान रहा।
:राजेश सांधेलिया: