रिपोर्टर राजेन्द्र धाकड़ इटारसी
कहावत है आपकी छोटी सी मदद किसी की जान बचा सकती है, ऐसा ही मामला सामने आया है इटारसी से जहां राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचा कर बचाई उनकी जान, श्री राजवंशी ने बताया इटारसी के निकट धरमकुंडी मार्ग पर ढाबा कला के पास आपस में दो मोटरसाइकिलो की भिड़त हुई, मामला गंभीर था एकत्रित भीड़ से जानकारी प्राप्त हुई कि लगभग एक घंटा हो गया है घायलों को यहां तत्काल श्री राजवंशी ने 112 पर कॉल कर सूचना दी फिर तुरंत ही घायलों को अपने निजी वाहन से इटारसी सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहा पर घायलों के परिवार जनों ने जगवीर राजवंशी जी का धन्यवाद किया, एक्सीडेंट में घायल हुए लोग फिलहाल अभी खतरे से बाहर हैं।