शिक्षक के निलबंन अवधि के भुगतान करने के एवज में मांगी थी 5 लाख की रिश्वत।
ब्यूरो दित्यपाल राजपूत टीकमगढ़
टीकमगढ़- सागर लोकायुक्त पुलिस ने की ट्रेप की कार्यवाही, शिक्षक की निलंबित अवधि के दौरान का भुगतान करने के संबंध में की गई थी 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग, 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए शिक्षक और एक भृत्य को किया गिरफ्तार, टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील के सीएम राइज स्कूल पलेरा का मामला।
सागर लोकायुक्त में पीड़ित शिक्षक अनिल कुमार खरे निवासी ग्राम आलमपुर तहसील पलेरा जिला टीकमगढ़ सहायक शिक्षक माध्यमिक विद्यालय बेला तहसील पलेरा ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई की आवेदक को उनकी शाला का प्रभार नहीं लेने के आरोप में जनवरी 2023 में निलंबित किया गया था एवं जुलाई 2023 को बहाल किया गया था। आवेदक के निलंबन अवधि के शेष वेतन का भुगतान उसके खाते में करवाने के एवज में अनावेदक गण द्वारा 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी आवेदक द्वारा इस संबंध में लोकायुक्त सागर में शिकायत करने के पश्चात आवेदक के आवेदन पत्र के सत्यापन हेतु लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह को आदेशित किया गया सत्यापन के दौरान आरोपीगण कैलाश कुमार खरे सहा0 शिक्षक सीएम राईज स्कूल पलेरा, एवं भृत्य शंकरलाल कटारे माध्यमिक विद्यालय टोरिया ने आवेदक से 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई एवं मंगलवार तक 1 लाख रुपए लेने को सहमत हो गए जिन्हें आज दिनांक को एक लाख रुपए रिश्वत राशि ग्रहण करते रंगे हाथों ट्रेप किया गया, जंहा सीएम राईज स्कूल पलेरा में ट्रेप की कार्यवाही की गई