इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो चीफ भोपाल मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे
काशी में PM मोदी का रोड शो:मॉरीशस PM के साथ मीटिंग करेंगे; विरोध को देखते हुए 200 कांग्रेसी-सपा कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट
वाराणसी
पीएम मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। 3 किमी रोड शो करते हुए वह होटल ताज पहुंचे। यहां मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं। पीएम के वेलकम के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे।
इससे पहले, एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी ने उनका स्वागत किया। PM एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज। भाजपा कार्यकर्ता PM का जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं।
इससे पहले, बुधवार देर रात यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस-सपा के 200 नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। दरअसल, यूपी कांग्रेस ने वोट चोरी को लेकर वाराणसी में प्रदर्शन का ऐलान किया था।
मॉरीशस PM आज शाम नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे, जहां गंगा आरती देखेंगे। PM रामगुलाम के सम्मान में योगी सरकार ने शाम को होटल ताज में डिनर रखा है।
तस्वीरें देखिए-
भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी का कटआउट कार्यक्रम स्थल पर लगाने के लिए ले जाता हुआ।
ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ता PM मोदी के वेलकम के लिए चौराहों पर खड़े हैं।
वाराणसी के चौराहों पर PM मोदी, मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम की होल्डिंग्स लगी हुई हैं।
ताज होटल के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
12 सितंबर को मॉरीशस के PM बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर सुबह 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां रामलला का आशीर्वाद लेंगे। मॉरीशस के PM बुधवार शाम को काशी पहुंचे थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाबा विश्वनाथ का पटुका पहनाकर उनका स्वागत किया था।
PM मोदी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स