दुद्धी सोनभद्र। यूपी-झारखंड बॉर्डर से सटे धुरकी थाना क्षेत्र के कुटिया गांव में शनिवार की सुबह एक महिला ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाहिता रीना देवी 30 पत्नी विनोद यादव निवासी कुटिया थाना धुरकी जिला गढ़वा ,ने पारिवारिक विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सेवन के बाद महिला अचेत हो गई। परिजन घबराकर उसे लगभग सुबह 9:30 बजे सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुनील ने बताया कि महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। प्राथमिक उपचार करने के उपरांत उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह