छुटमलपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में थाना फतेहपुर पुलिस में दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अधिकारी सदर की निगरानी में फतेहपुर थानाध्यक्ष विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज वहाब पुत्र जुल्फान निवासी भूलनी थाना फतेहपुर और रियासत पुत्र महमूद निवासी भूलनी थाना फतेहपुर को संबंधित आपराधिक धाराओं के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़