अलीगढ़ के थाना गोरई क्षेत्र में 11 सितंबर को कथित हाईवे लूट की खबर से सनसनी फैल गई थी। दीपक नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह हाथरस से मथुरा स्क्रैप व्यापारी की पेमेंट लेकर आ रहा था, तभी स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मारी और बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बैग में ₹10,40,000 नकद होने का दावा किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन के निर्देशन में गोरई पुलिस, सर्विलांस व क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने जब जांच की तो सच्चाई सामने आई। मामला कोई लूट नहीं बल्कि दीपक और उसके भाई कृष्णा द्वारा रची गई फर्जी साजिश था। पुलिस ने दोनों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर पूरी रकम और बाइक बरामद कर ली।
लोकेशन: अलीगढ़, थाना गोरई (उत्तर प्रदेश)