अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
आमला। आवेदिका रूपाली (निवासी बेलमंडाई पंखा) का विवाह ग्राम सेहरा निवासी अनावेदक उमेश बंजारे के साथ हुआ था। दोनों लगभग पाँच वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे। वर्ष 2021 में रूपाली ने उमेश के विरुद्ध भरण-पोषण का मामला दर्ज कराया था।
शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में श्रीमान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तपेश कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुशांक अग्रवाल, नायक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल निरंकारी, नायक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी सुश्री चारु व्यास तथा अधिवक्तागणों के आपसी प्रयास से दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण समझौता हो गया। राजी-खुशी दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया। न्यायालय परिसर में रूपाली और उमेश को एक पेड़ भेंट कर उनके नए जीवन की शुरुआत का संदेश भी दिया गया।
इस नेशनल लोक अदालत में कुल 113 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें जिला न्यायाधीश आमला की अदालत में 46, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आमला में 26, नायक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल निरंकारी की अदालत में 18 और नायक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी सुश्री चारु व्यास की अदालत में 24 प्रकरण निपटाए गए।