वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई
ऑपरेशन कन्विक्शन से लेकर ऑपरेशन क्लीन तक बड़ी सफलता
139 वारंटी गिरफ्तार, 60 मोबाइल बरामद, 1.24 लाख की साइबर ठगी की रकम वापस
सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों ने एक बार फिर प्रभाव दिखाया है। पुलिस ने न सिर्फ अपराधियों की धरपकड़ तेज की, बल्कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए जनता का विश्वास भी मजबूत किया है।
ऑपरेशन कन्विक्शन 8 से 14 सितम्बर तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस की सशक्त पैरवी से कुल 8 अभियोगों में 10 अभियुक्तों को माननीय न्यायालय ने अर्थदंड व कारावास से दंडित किया।
वारंटियों की धरपकड़ एक ही सप्ताह में सहारानपुर पुलिस ने 139 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस अवधि में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त 618 शिकायती प्रार्थना पत्रों का गहनता से निस्तारण किया गया। इनमें से 87 प्रतिशत मामलों में जनता ने संतोषजनक फीडबैक दिया।
सहारनपुर में 13 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित 51,195 नोटिस व समन की तामील पुलिस ने अभियान चलाकर कराई।
ऑपरेशन क्लीन-02 माल निस्तारण के तहत 195 मामलों में लंबित माल का विधिक निस्तारण कराया गया।
गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी इस प्रकार की गई 21 अगस्त से 14 सितम्बर तक पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से 60 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाए।
नलकूप व ट्रांसफार्मर चोरी रोकने की पहल के तहत 203 संदिग्ध अभियुक्तों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
लंबित विवेचनाओं का निस्तारण सिर्फ एक हफ्ते में 1104 विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया गया।
ड्रोन कैमरों से चोरी की अफवाह पर जन-जागरूकता
डायल-112 पर ड्रोन कैमरों के जरिए चोरी की दो झूठी सूचनाएं मिलीं। पुलिस ने जन चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया और अफवाह फैलाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की।
अपराधियों का व्यापक सत्यापन इस प्रकार कराया गया। 25 अगस्त से 14 सितम्बर तक जिलेभर में 7613 चोर, नकबजन व लुटेरे अभियुक्तों का सत्यापन कराया गया।
साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए 1,24,250 रुपये की ठगी गई राशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़