✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कन्हवारा हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने विजयराघवगढ़ भ्रमण में सीखी व्यापार की कला कन्हैया ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर रामनरेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को दिया व्यवसाय में सफलता का मंत्र
कटनी।।विजयराघवगढ़ शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन की राह दिखाने वाली होती है। इसी सोच के तहत कन्हवारा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएँ शैक्षिक भ्रमण पर विजयराघवगढ़ पहुँचे। यहाँ कन्हैया ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर रामनरेश गुप्ता ने बच्चों को व्यापार की गहराइयों से रूबरू कराया और उन्हें यह समझाया कि व्यवसाय केवल पैसे कमाने का साधन नहीं बल्कि समाज के साथ भरोसेमंद संबंध बनाने की कला है।
ग्राहकों से रिश्ता सबसे अहम
रामनरेश गुप्ता ने कहा छात्रों को स्नेह पूर्वक समझाते हुए कहा व्यापार की नींव ईमानदारी और गुणवत्ता पर टिकती है। यदि आप ग्राहक को बेहतरीन सामान देंगे और समय पर उसकी जरूरत को समझेंगे, तो वही ग्राहक आपकी पहचान बन जाएगा। व्यापार में केवल लाभ देखना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि ग्राहकों के साथ विश्वास का रिश्ता बनाना आवश्यक है।
गुणवत्ता और तकनीक का मेल
रामनरेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को बताया कि बाज़ार में टिके रहने के लिए उच्च गुणवत्ता वाला सामान रखना अनिवार्य है। साथ ही आज के समय में व्यापार में तकनीकी ज्ञान और अकाउंट्स की समझ भी बेहद जरूरी है। कंप्यूटर और डिजिटल माध्यमों से व्यापार को आसान और तेज़ बनाया जा सकता है।
शिक्षा और कोर्स की अहमियत
श्रीगुप्ता ने कहा कि यदि युवाओं को भविष्य में नौकरी न मिले, तो उन्हें हताश होने की बजाय व्यवसाय की राह पकड़नी चाहिए। इसके लिए बिजनेस मैनेजमेंट, अकाउंट्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, रिटेल मैनेजमेंट जैसे कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बना सकते हैं।आज की शिक्षा का मकसद केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़ा होना भी है। व्यवसाय आपको स्वतंत्रता और पहचान दोनों देता है, उन्होंने विद्यार्थियों से कहा।
विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाएँ
छात्रो से उत्सुकता पूर्वक कहा आज हमें समझ आया कि व्यापार केवल सामान बेचना नहीं बल्कि ग्राहकों से संबंध बनाना भी उतना ही जरूरी है। रामनरेश जी ने हमें यह सिखाया कि यदि हम पढ़ाई के साथ व्यापार की जानकारी हासिल करें तो भविष्य में कभी बेरोजगार नहीं रहेंगे।
इसी तरह कई विद्यार्थियों ने इस अवसर को प्रेरणादायक और जीवन में उपयोगी बताया।
शिक्षकों और प्रबंधन की राय
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के भ्रमण बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ते हैं। प्रधानाध्यापक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा रामनरेश गुप्ता जी ने जिस तरह बच्चों को सरल भाषा में व्यापार की जटिलताओं को समझाया, वह काबिले तारीफ है। निश्चित ही यह अनुभव उनके भविष्य को दिशा देगा।
शेरा मिश्रा