बेटी ने मां पर लगाया गलत व्यवहार का
आरोप: बोली- पिता की मौत के बाद
परिवार का बदला व्यवहार, मां पर पेट्रोल
छिड़कने का आरोप
बदायूं के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली में
एक किशोरी ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए
हैं। किशोरी शिवानी ने पुलिस से शिकायत की है।
शिवानी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता
कुंवरपाल की मृत्यु हो गई। इसके बाद से उसकी
मां विमला देवी और परिवार के अन्य सदस्य
उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
शिवानी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे
का वाकया है। शिवानी का आरोप है कि उसकी
मां ने पहले उसके साथ मारपीट की। फिर उस पर
पेट्रोल छिड़ककर मारने का प्रयास किया। किशोरी
किसी तरह वहां से बच निकली।
घटना के बाद शिवानी ने डायल 112 पर कॉल
कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर
पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शिवानी
ने आज शनिवार को मां और अन्य आरोपियों के
खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले
की जांच कर रही है।
बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया
प्रॉपर्टी का मामला है। शिवानी अपनी मौसी के
घर रह रही है, अब मौसी शिवानी को रखना नहीं
चाहती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही
है।
इंडियन टीवी न्यूज
बदायूं जिला रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत