सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के खिलाफ अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को “सरकारी खून चुसवा स्मार्ट मीटर” करार देते हुए कहा कि यह गरीब जनता पर जुल्म है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले जो मीटर लगाए गए थे, वे सही थे लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगाकर हजार-दो हजार के बिजली बिल को पांच हजार तक पहुंचा दिया गया है। अगर बिल जमा नहीं होता, तो ऑटोमेटिक लाइट काट दी जाती है। इससे महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही गरीब जनता और परेशान हो गई है। बच्चों की फीस तक भरने में दिक्कत हो रही है और ऊपर से यह खून चूसवा स्मार्ट मीटर जनता की कमर तोड़ रहा है। सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग और विजिलेंस के अधिकारी घर-घर छापेमारी कर रुपयों की वसूली कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर तत्काल हटाए जाएं और जनता को राहत दी जाए। प्रदर्शन में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी लोग सपा कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद नारायणदास अहिरवार, जमालूद्दीन पप्पू, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, सुरेंद्र यादव, हाजी अजहर बेग, दीपू त्रिपाठी, पुष्पेंद्र यादव, विजय निस्वा, महेंद्र कठेरिया, शैलेन्द्र श्रीवास, प्रमोद कुमार औता, वेद प्रकाश यादव, मुन्ना अंसारी, संजू कठेरिया, इमरान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश