इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
आपको बता दें, जनपद बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र स्थित चीनी मिल के केमिकल टेंकर में दो लोगों का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र धामपुर के चीनी मिल में वेस्टेज टैंकर में गैस से दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गयी। मृतक ट्रैक्टर चालक मुकेश पाल 35 वर्ष और सहायक सलमान 28 वर्ष की टेंकर मे गिर कर दम घुटने से मौत हो गई,
टैंक में दोनों मृतक कैसे पहुंचे रहस्य बना हुआ है
आपको बता दें, टैंकर कैमिकल यूनिट से बायो वेस्टेज लेकर प्लांट में आया था।
पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शवों को कब्जे में लेने की कोशिश की मृतक के परिजनों ने मिल के गार्ड पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। और मिल गेट पर दोनों शवो को रखकर हंगामा किया 25 लाख रुपये एक व्यक्ति को नौकरी की कड़ी मांग माइल्ड अधिकारियों ने किया इनकार पुलिस प्रशासन मिल गेट पर मौजूद टैंक में कैसे गिरे दोनों व्यक्ति यह रहीसये बना हुआ है पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
फिलहाल क्षेत्र में एक साथ टैंकर के अंदर गिर कर दो लोगों की मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है, उधर मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवारों का कहना है गार्ड ने ही की है हत्या पोस्टमार्टम होने के बाद में होगा बड़ा खुलासा