दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए मकान गिराने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयप्रकाश पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम डुमरडीहा थाना दुद्धी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शेष अभियुक्तों की तलाश अब भी जारी है।
प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह ने जानकारी दी कि 2 जून को पीड़िता द्वारा कोतवाली दुद्धी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि बीती रात कुछ व्यक्तियों ने एक राय होकर जेसीबी मशीन से उसका मकान गिरा दिया। इस मामले में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-153/2025 धारा 191(2), 324(5), 61, 331(4), 305(a), 317(2) बीएनएस व 07 सीएलए एक्ट के तहत जयप्रकाश सहित अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के विशेष निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मंगलवार को अभियुक्त जयप्रकाश को पुलिस ने पकड़ लिया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम एवं उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक थाना दुद्धी शामिल रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह