ग्राम पंचायत भवन खड़ौरा की पंचायत भवन मे लटका है ताला सरपंच सचिव सहायक सचिव का कोई पता नहीं है यह सब आज ही नहीं बलकि हर दिन का कार्य है, निर्माण मजदूर संगठन एटक मध्य प्रदेश टीम द्वारा ग्राम पंचायत भवन खड़ौरा का भ्रमण किया गया जिसमें ग्राम पंचायत भवन बंद पाया गया जिसमें संगठन के पदाधिकारी सभी मौजूद रहे जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक जिला सचिव राज मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा मीडिया प्रभारी रवि कुमार वैश्य ग्राम पंचायत खड़ौरा अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी द्वारा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया की ग्राम पंचायत भवन में लटका हुआ है ताला अगर ग्राम पंचायत खुलती ही नहीं है तो जनता को रोजगार और पंचायत संबंधी जानकारी कैसे मिलेगी स्थानिय ग्राम वासियों द्वारा बताया गया ग्राम पंचायत का कोई खुलने का समय नहीं है जब कभी मन होता है तो कभी-कभी खुल जाती है नहीं तो लगभग बंद ही रहती है ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि हमें रोजगार संबंधी कोई भी जानकारी नहीं दी जाती है हम लोगों को तो पता ही नहीं होता है कब पंचायत में रोजगार खुलता है और कब बंद हो जाता है सिर्फ कागजी कार्यवाही में मजदूर रहते हैं साहब जमीनी हकीकत तो कुछ और ही बयां कर रही है!