प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और न्यू इंडिया @2047 के विजन को दर्शाती प्रदर्शनी में दिखी नागरिकों की गहरी रुचि।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज इंदिरा स्टेडियम में सूचना विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया @2047 की परिकल्पना, तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं को भव्य चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन और भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में शिक्षक, सामाजिक संगठन, व्यापारी और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री के जीवनवृत्त और सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते चित्रों का अवलोकन किया। युवाओं में न्यू इंडिया @2047 के विजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इसे प्रधानमंत्री के विजन और सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुँचाने के लिए सराहनीय पहल बताया। प्रदर्शनी प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य कोषाधिकारी आनंद सिंह, आबकारी अधिकारी भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, अधिशाषी अधिकारी राम अचल कुरील, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश