विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उद्योग विभाग के माध्यम से कारीगरों और पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह तथा उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिटें प्रदान की गईं।जनपद जालौन में कुल 10 लाभार्थियों को टूलकिट देकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित किया गया।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह योजना न केवल रोजगार को बढ़ावा दे रही है बल्कि लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाकर स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार की संभावनाओं को भी मजबूत कर रही है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश