अनदेखी- सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर खड़े हो रहे चार पहिया वाहन सड़क पर लगता है जाम
वाहन पार्किंग के लिए चार स्थान चिन्हित किए लेकिन नहीं हटाया अतिक्रमण
दमोह – शहर में सालों से चली रही चार पहिया वाहनों की पार्किंग की समस्या हल कराने अधिकारियों ने प्रयास तो शुरु कर दिए लेकिन काम बीच में रोक दिया गया जिससे हालातों में सुधार नहीं हो पा रहा है अभी भी सड़कों के किनारे व्यस्त मार्गो पर चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं. ऐसे में सड़को पर जाम लगता है छुटपुट बाहन दुर्घटनाएं रोज हो रही है । दरअसल शहर में 4 स्थानों पर चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं जबकि इन वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित की गई जगह को जिला प्रशासन नगर पालिका पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है. और सुरक्षित किया गया है लेकिन यहां पार्किंग स्थल नहीं बनाया गया हैं. बता दे कि सरकारी बस स्टैंड के पास स्कूल परिसर को पिछले माह अतिक्रमण कराया गया है । यहां गेट की जगह टीम लगवाए गए हैं

सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर माल वाहन खड़े किए जा रहे
बस स्टैंड चौराहा से गायत्री गेट के बीच सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर माल वाहन खड़े किए जा रहे हैं इस मार्ग पर ज्यादा आवागमन बांधित होता है दो पहिया वाहन को मोरने के लिए भी यहां जगह नहीं रहती है जिला न्यायालय के सामने सड़क के दोनों किनारे पर चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं. पुलिस अस्पताल ग्राउंड के सामने और वृद्ध आश्रम के सामने रेज कार्यालय के सामने भी यही स्थिति है सुबह से शाम तक इन मार्गों पर वाहनों के खड़े होने से आवागमन मैं असुविधा होती है वहीं वाहन दुर्घटनाएं भी हो रही है बाइक मोड़ते समय गायत्री गेट के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई थी जिला न्यायालय के सामने कॉलेज स्कूल जाने वाले छात्राओं को परेशानी होती है लेकिन समस्या हल कराने प्रयास नहीं किए जा रहे हैं.।
……….
इंडियन न्यूज़ चैनल से
रिपोर्टर- लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश