आज सुबह फतेहाबाद हाईवे पर नगर परिषद की टीम दुकानदारों की दुकानों के आगे बने रैम्प को तोड़ने गई तो दुकानदारों ने बोले पहले नगर परिषद का रैम्प तोड़कर आओ।
आज नगर परिषद फतेहाबाद की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सुबह से चलाया हुआ है जो सड़क के ऊपर फ्लेक्स लगे हुए थे किसी दुकान के हो या कोई विज्ञापन के सभी को हटाया वही सड़क पर लगी रेहड़ी को हटाया जब नगर परिषद की टीम दुकानों के आगे बने रैम्प को तोड़ने लगी तो लोगों में रोष दिखाई दिया लोगों ने उठाए सवाल नगर परिषद की दुकानों में जब रैम्प बन रहे थे तब नगर परिषद ने क्यों नहीं नगर परिषद की दुकानों को रैम्प बनने से रोका नगर परिषद के अधिकारियों व दुकानदारों के बीच बहस होती हुई दिखाई दी
टोहाना से सुखदेव मलिक ब्यूरो चीफ फतेहाबाद हरियाणा