✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
बाल मित्र योजना के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने छात्राओं को कराया थाना भ्रमण
साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और पोक्सो एक्ट सहित दी थाना प्रभारी रितेश शर्मा द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ
कटनी।। विजयराघवगढ़ पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बाल मित्र योजना के अंतर्गत विजयराघवगढ़ थाना परिसर में आज विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की लगभग 50 से अधिक छात्राओं को थाना भ्रमण कराया गया और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। यह मुहिम पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया तथा एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धारवे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने स्वयं छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया और उन्हें दैनिक कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों, पुलिस रजिस्टर, कंट्रोल रूम व्यवस्था और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। अपराध जागरूकता पर विशेष सत्र चलाया जा रहा है छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच की समझ, आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 181 सहित अनेक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नवीन आपराधिक अधिनियमों, बाल विवाह उन्मूलन कानून, तथा पोक्सो एक्ट से जुड़े अपराधों और उनके कानूनी प्रावधानों के बारे में भी अवगत कराया गया।
थाना प्रभारी रितेश शर्मा के उद्बोधन
थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। बाल मित्र योजना इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है, जिससे बच्चों को सही समय पर सही जानकारी मिल सके। छात्राओं को चाहिए कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें, क्योंकि आज पुलिस सदैव उनकी मदद के लिए तत्पर है। इस दौरान छात्राओं में उत्साह दिखा कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे थाना प्रभारी से जबाब मे थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बच्चों को जबाब देकर संतुष्ट किया जिज्ञासाओं का समाधान पाते ही बच्चों मे खुशी देखी गयी।