जर्जर सड़क पर जलभराव से छात्र-छात्राएं हो रहे परेशान, कॉलेज जाने में हर दिन उठानी पड़ रही दुश्वारियां, नाराज़ विद्यार्थियों ने जताया आक्रोश, कहा—किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा, फिर भी जिम्मेदार प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन नहीं दे रहे ध्यान, मजबूर होकर छात्रों ने उप जिलाधिकारी डिबाई से हस्तक्षेप कर मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने की रखी मांग
लोकेशन
रामघाट (बुलंदशहर-अलीगढ़):
रामघाट कल्याण सिंह मार्ग से चमेली देवी इंटर कॉलेज नगला कोठी जरगवां तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
बरसात के पानी से सड़क पर हर तरफ कीचड़ और गड्ढे भर जाते हैं।
इससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को रोज़ाना भारी कठिनाई उठानी पड़ रही है।
कई बार छात्र गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा लंबे समय से बनी हुई है।
कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
विद्यार्थियों ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।
छात्रों का कहना है कि जर्जर मार्ग पर किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
मजबूर होकर नाराज़ विद्यार्थियों ने उप जिलाधिकारी डिबाई से मार्ग की शीघ्र मरम्मत की मांग की है।
🖋️ रिपोर्ट: अजय सोलंकी, मथुरा