थाना कोतवाली देहात पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर
छह चांदी के सिक्के और नकदी बरामद
सहारनपुर । थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से छह सफेद धातु के सिक्के, एक जोड़ी पाजेब, 9670 रुपये नकद और एक चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस की पूछताछ में दोनों चोरों ने कई वारदातों की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि अगस्त में उत्तम विहार क्षेत्र में एक महिला से सोने के आभूषण झांसा देकर ले लिए थे, वहीं 16 सितंबर को पारसपुरम इलाके के बंद मकान से नकदी और चांदी के जेवर चोरी किए थे।
गिरफ्तार चोरों के नाम हरदयाल और अरुण उर्फ कार्तिक बताए जा रहे हैं, जो सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ चोरी, नकबजनी और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अमनपाल सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक नागर, कांस्टेबल रुपेन्द्र सिंह और कांस्टेबल बिजेन्द्र सिंह ताज शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़