नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
दारू पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
हजारीबाग: जिले के दारू थाना में, थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम मोहम्मद आफताब है, जो मोहम्मद असलम का पुत्र और जबरा गाँव का निवासी है। आफताब दारू थाना के कांड संख्या 89/25, 90/25, 92/25 और 93/25 में एक आप्राथमिकी अभियुक्त था।
गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह कार्रवाई दारू थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।