“सेवा पर्व पखवाड़ा” के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदराई में आयोजित ‘ग्रामीण सेवा शिविर 2025’ का आहोर विधायक छगनसिंह जी राजपुरोहित द्वारा अवलोकन
दिनांक 17 सितंबर 2025 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर प्रारंभ हुए “सेवा पर्व पखवाड़ा” के अंतर्गत आज आहोर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री छगनसिंह जी राजपुरोहित ने ग्राम पंचायत चांदराई में आयोजित ‘ग्रामीण सेवा शिविर 2025’ का दौरा कर अवलोकन किया।
इस अवसर पर माननीय विधायक महोदय ने ग्रामवासियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की एवं योग्य लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए सम्मान पत्र प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि “सेवा पर्व” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह आमजन की सेवा एवं कल्याण के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना ही इस पर्व का मूल उद्देश्य है।
माननीय विधायक श्री राजपुरोहित ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार हर नागरिक के उत्थान एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के सेवा शिविर उसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, जैसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि एवं पशुपालन विभाग आदि की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर में निःशुल्क योजनाओं के पंजीकरण, समस्याओं का समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ वितरण जैसी अनेक सेवाएँ उपलब्ध करवाई गईं।
शिविर में स्थानीय ग्रामीणों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
माननीय विधायक महोदय ने अंत में सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और इसी प्रकार जनसेवा में निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया।
Chhagan Singh Rajpurohit BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan