नगर पंचायत भोजपुर में तंजीम उलमाए अहले सुन्नत ने नगर इमाम मौलाना हनीफ मिस्बाही के नेतृत्व में उलेमाओं और इमामों ने थाना भोजपुर में कस्बा इंचार्ज बृजपाल सिंह को कानपुर प्रकरण का विरोध जताते हुए राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें “I Love Muhammad” प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर मुकदमा खत्म करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कानपुर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर “I Love Muhammad” लिखा बैनर लगाए जाने पर इसे नई परंपरा बताते हुए करीब 25 मुस्लिम युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। नगर इमाम मौलाना हनीफ मिस्बाही ने कहा कि हमारा संविधान हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने और उससे मोहब्बत करने की आजादी देता है। इसलिए धार्मिक प्रेम और आस्था के प्रति इस तरह की कार्यवाही करना गलत है।
जिला रिपोर्टर
शाने आलम