खबर जनपद एटा से
महिला के भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
एटा/ कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव छितौनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव नग्न अवस्था में छितौनी अंडरपास के नीचे पड़ा मिला। शव की पहचान गांव निवासी एक महिला के रूप में की गई है।
मृतका के भाई ने इस मामले में पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आए दिन वह महिला के साथ मारपीट करता था। मृतका के भाई के अनुसार, हत्या कर शव को रात में अंडरपास के नीचे फेंक दिया गया। भाई ने यह भी दावा किया है कि उसके मोबाइल फोन में मारपीट व झगड़े के सबूत मौजूद हैं।
घटना के बाद से पति का फोन हुआ स्विच ऑफ परिजन हुए फरार
घटना की सूचना मिलते ही कि क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर संजय सिंह, कोतवाली देहात प्रभारी जितेन्द्र गौतम तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।प्राप्त तहरीर के बाद होगी कार्यवाही
एटा बाईपास छितौनी, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का मामला
रिपोर्ट, विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा